Uncategorized

मामूली विवाद पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस का सख्त एक्शन-गुंडा- बदमाशों पर लगातार कस रहा शिकंजा

धमतरी पुलिस ने मामूली विवाद को लेकर प्रार्थी पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर कैंची नुमा नुकीले वस्तु से हमला करने वाले आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 24 अगस्त को रात्रि करीब 9:30 बजे प्रार्थी मोहम्मद सरफराज अपने मित्र ओम सतनामी निवासी साल्हेवार पारा धमतरी के साथ खाना खाकर खपरी तालाब की ओर जा रहा था। उसी दौरान आरोपी हर्ष उर्फ छोटू अंगारे पिता चन्द्रहास अंगारे 20 वर्ष निवासी शारदा चौक टिकरापारा धमतरी ने प्रार्थी को रोककर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखी कैंचीनुमा नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।हमले में प्रार्थी के दाहिने हाथ की कलाई व पीठ में चोटें आईं। घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।आरोपी हर्ष उर्फ छोटू अंगारे से सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त कैंची को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 203/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) भा.न्या.सं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!