Uncategorized

भखारा मे धूमधाम से विराजे भगवान श्री गणेश, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने लिया आशीर्वाद

भादो के पवित्र महीने में गौरी पुत्र सिद्धिविनायक स्वामी का घरों में भव्य आगमन हुआ।बुधवार होने के कारण प्रथम दिन काफी विशेष रहा और शुभ मुहूर्त मे घरों घर एवं चौक चौराहों में बप्पा को विराजित किया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही विशेष उत्साह देखा गया।पूजन कक्ष को लोगों ने सजाकर मंगलमूर्ति के आगमन को विशेष बना दिया और विधि विधान के साथ लंबोदर महराज जी की स्थापना की गई और प्रसादी वितरण कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। वहीं दोपहर से ही पंडालों में प्रथम पूज्य गजानन स्वामी जी का स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने पंडाल जाकर आशीर्वाद भी लिया.नगर में विभिन्न स्थानों पर आकर्षक और मनमोहक मूर्तिया बिकने पहुंची थी जिसे खरीदने भक्त गण जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!