Uncategorized

255 अधिवक्ताओं को मताधिकार मिलने से खुशी की लहर

धमतरीं में अधिवक्ताओं का आभार कार्यक्रम सम्पन्न


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद निर्वाचन 2025 में धमतरी जिला अधिवक्ता संघ के 255 अधिवक्ताओं को पुन: मताधिकार प्राप्त होने पर अधिवक्ताओं में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। दरअसल, प्रारंभिक सूची में शामिल इन 255 अधिवक्ताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जाने पर संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर सिन्हा, सचिव सचिन सौरव मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने तत्परता और मजबूती से चुनाव समिति के समक्ष पक्ष रखते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप सभी अधिवक्ताओं का मताधिकार बहाल हुआ। इस बड़ी उपलब्धि के उपलक्ष्य में कनिष्ठ अधिवक्ताओं के समूह द्वारा बुधवार को धमतरी में आभार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव सौरव मिश्रा, उपाध्यक्ष अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू तथा पूर्व उपाध्यक्ष सचिन जाचक को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता जयप्रकाश साहू एवं अनिल कुमार साहू ने संयुक्त रूप से किया। अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने अपने उद्बोधन में कहा यह सफलता अधिवक्ता संघ की एकजुटता और अधिकारों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। अधिवक्ताओं की गरिमा और मताधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मैं आगे भी अधिवक्ता हितों के लिए संघर्षरत रहूँगा। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव शंकर देवांगन, पूर्व सचिव दानी राम साहू, पूर्व उपाध्यक्ष सचिन जाचक, पूर्व कोषाध्यक्ष दिव्यांशु साहू, सहित जयप्रकाश साहू, अनिल कुमार साहू, देवकुमार साहू, जीतेश सिन्हा, दुष्यंत साहू, गोपाल चंद्राकर, टिकेश कुमार, प्रेमराज देवांगन, अंतरा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!