Uncategorized

सहायक उप निरीक्षक रामअवतार सिंह को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल

धमतरी।देशभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 11 पुलिस अफसरों को सम्मानित किया जाएगा। जो राज्य पुलिस के लिए गर्व की बात है।

सबसे महत्वपूर्ण धमतरी के एएसआई रामअवतार सिंह राजपूत को विशिष्ट सराहनीय प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। वे वर्तमान में पुलिस लाईन में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।लंबे समय से ईमानदारी अनुशासन और निष्ठापूर्वक सेवा देने के लिए उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। एक एएसआई स्तर के अधिकारी को यह पदक मिलना विभाग के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पहले 2018 में प्रेसिडेंट सराहनीय पदक से सम्मानित हो चुके हैं अभी विशिष्ट सराहनीय पदक प्राप्त होगा। उनकी इस उपलब्धि पर एसपी सूरज सिंह परिहार सहित पुलिस विभाग ने शुभकामनाएं दी है।

इसके अलावा राज्य के 9 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। इनमें वरिष्ठ आईजी रामगोपाल, रायपुर की एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ और युवा अधिकारी शामिल हैं। सूची में IG, SP, ASP और कमांडेंट स्तर के अधिकारी हैं।जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्थाए प्रशासनिक दक्षता और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। हालांकि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है।लेकिन सेवा पदकों के जरिए पुलिस के समर्पण और प्रतिबद्धता को सम्मानित किया गया है। पुलिस विभाग और राज्य सरकार ने सभी सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इन अफसरों को मिला सराहनीय सेवा पदक
आईजी राम गोपाल
एसपी शशि मोहन सिंह
एसपी राजश्री मिश्रा
एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
कमांडेंट निवेदिता पॉल
कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल
एएसपी एम.एस. उनैज़ा खातून अंसारी,
असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम।
हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर, छत्तीसगढ़ (वर्तमान में दिल्ली NCR)

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!