Uncategorized

घरेलु गैस सिलेण्डर में 60 रुपये व कमर्शियल सिलेण्डर में 114.50 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर, सप्लाई हो रही प्रभावित

अब 21 दिनों में नहीं होगी सिलेण्डर बुकिंग, एचपी में 30 दिन बाद बुकिंग व इंडियन गैस में भी 21 दिनो में नहीं बुकिंग

धमतरी। ईरान, इजराइल-अमेरिका के मध्य हो रही युद्ध का असर अब भारत में पडऩे लगा है। पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेण्डर के दाम में उछाल की आंशकाओं के बीच आखिरकार इसकी शुरुआत हो गई है। आज से घरेलु व व्यवसायिक सिलेण्डरों के दाम में वृद्धि हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घरेलु गैस सिलेण्डर कल तक 932.50 रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा था जिसमें 60 रुपये की वृद्धि हुई है। जिसके बाद आज से 992.50 रुपये सिलेण्डर के भाव हो गए है। इसी प्रकार कर्मशियल सिलेण्डर के दाम 2009 से बढ़कर 2123.50 रुपये हो गए है। इसी प्रकार लगभग 115 रुपये की बढ़ोत्तरी व्यवसायिक सिलेण्डरो में हुई है। उक्त बढ़ोत्तरी से गरीब व मध्यम वर्गीय लोगो के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। ईरान, इजराइल-अमेरिका के मध्य हो रहे युद्ध का असर खाड़ी देशो पर भी पड़ा है। जिससे गैस व पेट्रोल डीजल की सप्लाई भविष्य में और भी ज्यादा प्रभावित हो सकती है। जिसका असर कीमतो में उछाल के रुप में नजर आ सकता है। ऐसे में उक्त युद्ध का अप्रत्यक्ष प्रभाव भारत के सामान्य नागरिकों पर भी नजर आ रहा है।
सिलेण्डरो की बुकिंग में देरी
श्रीबालाजी एचपी गैस एजेंसी धमतरी के संचालक हेतल संघवी ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनी से नये आदेश मिले है जिसके तहत अब 21 दिनों बाद होने वाली गैस सिलेण्डरों की बुकिंग 30 दिन बाद हो पाएगी। वहीं धमतरी गैस एजेंसी ( इंडियन गैस) के संचालक मोहन अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कंपनी की ओर से अभी तक स्पष्ट आदेश नहीं आया है लेकिन संभावनाएं है कि 21 की बजाए डिलीवरी के अब 25 दिनों बाद बुकिंग हो पाएगी। बता दे कि भविष्य में सिलेण्डरों की सप्लाई प्रभावित होने की आंशका है। ऐसे में पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलु उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेण्डर उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!