बस्तर क़े नक्सल मुक्त होने पर हेमराज सोनी ने जताया गृहमंत्री अमित शाह और विष्णु देव साय सरकार का आभार
भाजपा पिछड़ा वर्ग बस्तर सभांग प्रभारी ने कहा यह केंद्र व राज्य मे भाजपा सरकार क़े दृढ़ निश्चय का परिणाम है,अब बस्तर को विकास के नाम से जाना जायेगा

बस्तर सभांग के भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रभारी हेमराज सोनी ने भाजपा की छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के अथक प्रयास से आज बस्तर जिसे नक्सल गढ़ के नाम से जाना जाता था लेकिन भाजपा सरकार ने तय किया कि हम बस्तर के चप्पे चप्पे जगह से 31 मार्च तक नक्सलियो को नेस्नाबूद कर पूरा बस्तर नक्सल मुक्त किया.यह केंद्र व राज्य मे भाजपा सरकार क़े दृढ़ निश्चय का परिणाम है. अब बस्तर को विकास के नाम से जाना जायेगा. सरकार के कुशल नेत्तृव मे अब बस्तर मे रोजगार के नये नये आयाम स्थापित होगे जिससे हमारे बस्तर के युवा भाई बहन दूसरे राज्य मे पलायन नही करेगे.भाजपा सरकार के मनोबल ने आज अपने ढाई साल के कार्यकाल मे पूरे बस्तर से नक्सल का सफाया होता हुआ दिख रहा है. अब बस्तर मे औद्योगिक श्रेत्र स्थापित होने से बस्तर को भारत के नक्से मे नई पहचान मिलेगी.सड़क बिजली स्वास्थ स्कूल खूलने से बस्तर जीवन स्तर और बेहत्तर होगा. भाजपा पिछड़ा वर्ग बस्तर सभांग प्रभारी हेमराज सोनी ने बस्तर पिछड़ी जाति की ओर से केंद्र व राज्य सरकार को बस्तर को नक्सल मुक्त कर एक नई पहचान देने पर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है.आगे कहा कि हम विश्वास दिलाते आने वाले चुनाव मे पिछड़ा मोर्चा बस्तर 12 के 12 विधान सभा मे विजयी करने के लिए तन मन धन पार्टी प्रत्येक कार्यकता काम करेगा.
