विदेश

इस पाकिस्तानी लड़की को इंटरनेट पर लोगों ने कहा- ‘बर्तन धो जाकर’, मिला ये जवाब…

सोशल मीडिया पर कई बार आपके किसी पोस्ट पर कुछ लोग ऐसा कमेंट कर देते हैं, जिस पर जवाब देना भी आप पसंद नहीं करते।

ऐसे में उसे नजर अंदाज करते हैं या मूड बनने पर उसी की भाषा में जवाब भी दे देते हैं। ऐसी ही घटना एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्यूसर के साथ हुई।

हुआ यूं कि इस लड़की ने लाइव आकर फैंस से कुछ भी पूछने को कहा। जवाब में एक यूजर ने उसे कह डाला- जाकर बर्तन धो। बस फिर क्या था? वो लड़की मुंह बनाकर बर्तन धोने लगती है।

काम पूरा हो जाने के बाद उसे जवाब भी देती है। लड़की का जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल और पसंद किया जा रहा है।

कशफ़ अली नाम की इस पाकिस्तानी लड़की ने इंटरनेट पर लाइव आकर लोगों से उसे कुछ भी पूछने को कहा। जवाब में एक यूजर ने अपमानजनक रूप में उससे कह दिया- बर्तन धो जाकर।

जवाब मिलकर कशफ ने मुंह बनाया और चल दी किचन में बर्तन धोने। वीडियो में देखा जा सकता है कि कशफ बर्तन धोने के दौरान लाइव है। बर्तन धोने के बाद कशफ ने उस यूजर को अपने अंदाज में जवाब भी दिया है।

लड़की बोलती है, “धो दिए मैंने बर्तन। क्या ऐसा करते आप एक व्यक्ति के रूप छोटे हो गए हो? नहीं न, क्या हो गया? कुछ नहीं। सही है।

एक काम था, मैंने कर लिया। इसे एक महिला के लिए अपमानजनक शब्द के रूप में आप क्यों इस्तमाल करते हैं? कि ‘रसोईघर में जाओ, बर्तन साफ ​​करो।’ भाई ये क्या है?” उन्होंने आगे कहा, “थोड़ी अक्ल इस्तेमाल करो यार। अब बार-बार हर खाने के लिए कौन खरीद सकता है? ढोगे ही ना यार? अजीब, हर चीज़ मैं तुम लोगो को मैं समझाऊँ? 

यूजर्स के रिएक्शन
इंटरनेट पर कशफ अली के कमेंट और वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने इसे लैंगिग असमानता भी बताया। एक यूजर ने लिखा, ”शिष्टाचार, जिस तरह से वह बात करती है, और कोई निराशा नहीं। कोई चीखने की आवाज नहीं, बस स्पष्ट राय। बहुत शांतिपूर्ण और मनमोहक।” एक अन्य ने टिप्पणी की, ”वह इसके लिए बहुत स्पष्ट हैं। मेरा मतलब है कि यहां पुरुष रसोई में जाएं जैसे लिखते हैं जैसे कि यह कोई गाली हो। दोस्त, तुम नहीं जाते इसका मतलब यह नहीं है कि दूसरे भी नहीं जाते।” 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!