Uncategorized

जिले के 24 क्लस्टरों में सुशासन तिहार का शंखनाद: भोयना और कुकरेल के समाधान शिविर में उमड़े ग्रामीण

गाँवों में पहुंचा प्रशासन: पहले ही दिन दर्जनों गाँवों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने शिविर में दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश, पारदर्शिता और समन्वय पर जोर

धमतरी। प्रदेश में आज से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार-2026 के तहत धमतरी जिले में भी समाधान शिविरों की श्रृंखला शुरू हो गयी है। शासन की मंशा के अनुसार जिले के चारों विकासखंड धमतरी, कुरूद, नगरी एवं मगरलोड की 24 ग्राम पंचायतों को क्लस्टर के रूप में चिन्हित कर शिविर लगाए जा रहे है। यहां आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जाएगा। सुशासन तिहार के तहत आज जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम भोयना तथा जनपद पंचायत नगरी के ग्राम कुकरेल में शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, इस शिविर में भोयना क्लस्टर के 21 और कुकरेल क्लस्टर के 17 गांवों के नागरिक शामिल हुए। वहीं नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुड़ी में 6 मई को रामलीला मैदान में सुशासन शिविर लगेगा। शिविर में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शिविर में जरूरी मूलभूत सुविधाएं, पर्याप्त जनशक्ति और विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को सहज, सरल और पारदर्शी सेवा मिल सके। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। शिविर के दौरान जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!