प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण, हितग्राही से की चर्चा

भखारा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में हितग्राही डिगेश्वर साहू ( सुनील साहू) पिता भगत साहू के निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही एवं उनके परिवार से मुलाकात कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण बावरिया, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, सभापति हितेंद्र साहू तथा हितग्राही का परिवार उपस्थित रहा। सभी ने निर्माण कार्य का अवलोकन कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने हितग्राही को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
