Uncategorized

21 जून को हरदिहा साहू समाज भवन में होगा जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन

धमतरी- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग निर्धारित की गई है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में प्रातः 6:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे बैठक, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, प्रचार-प्रसार, यातायात एवं सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।योग दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, तनावमुक्त जीवन और दीर्घायु के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!