सावन का तीसरा सोमवार : कांवर यात्रा निकाल कांवरियों ने किया महादेव का जलाभिषेक

धमतरी. आज सावन मास के तीसरे सोमवार को शिव भक्तो में आपार श्रद्धा नजर आई। अलसुबह कांवरिये रुद्रेश्वर घाट पहुंचे और जलाभिषेक किया। महाआरती भी की गई।
उल्लेखनीय है कि आज सावन के तीसरे सोमवार को किले के बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर, रिसाईपारा के नागेश्वर महादेव, शिव चौक के बटुकेश्वर महादेव, बनियापारा के सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर, हटकेशर के नागेश्वर मंदिर, रुद्री के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, मकई चौक के मकेश्वर महादेव मंदिर, रायपुर रोड स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालियों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। बोलबम कांवरिया संघ धमतरी द्वारा आयोजित भव्य कांवर यात्रा रुद्री स्थित रुद्रेश्वर घाट से जल भरकर कांवरिया कांवर की पूजा अर्चना महाआरती कर रुद्रेश्वर महादेव में जलाभिषेक पश्चात पदयात्रा करते हुए कांवरिए शहर पहुंचे। जहां विंध्यवासिनी मंदिर होते हुए गणेश चौक, मठ मंदिर चौक, भगवती लॉज, शिव चौक होते हुए ईतवारी बाजार स्थित किले का बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में कांवरियों द्वारा लाया गया जल से जलाभिषेक किया गया। श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर ईतवारी बाजार में पूरा सावन माह में श्री बोलबम कांवरियां कल्याण संघ धमतरी द्वारा शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है।


