Uncategorized

प्राथमिक शाख सहकारी समिति संबलपुर में छत्तीसगढ़ महतारी एवं अन्न माता की पूजा के साथ धान खरीदी का शुभारंभ


धमतरी। अन्नदाताओं के परिश्रम का उचित प्रतिफल सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक शाख सहकारी समिति मर्यादित, संबलपुर (पंजीयन क्रमांक 528) में भी विधिवत धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी एवं अन्न माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने जय जवान, जय किसान के गगनभेदी नारों के साथ अन्नदाताओं के सम्मान और उनके हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत चंद्राकर (भाजपा जिला मंत्री) तथा आनन्द स्वरूप मेश्राम (भाजपा महामंत्री, भोथली मंडल) थे। इस अवसर पर सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी तारेंद्र चंद्राकर, पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष पुरन लाल साहू, शिशुपाल नेताम, धनीराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, पालकेश्वर साहू, अंगेश्वर साहू, डूमन लाल साहू, पूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिओम साहू, पूर्व जनपद सदस्य हंसराज साहू, नंद झरोखा साहू, किसान शीतल चंद्राकर, धनपाल ठाकुर, अभिषेक तिवारी सहित सांकरा, बोडरा एवं संबलपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री आनन्द स्वरूप मेश्राम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसानों की मेहनत और उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों से सामान्य धान 2,441 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान 2,461 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 13,839 प्रति एकड़ की आदान सहायता प्रदान की जा रही है। श्री मेश्राम ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों का उद्देश्य केवल धान की खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आय, कृषि की स्थिरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्नदाताओं के श्रम और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह देखा गया। उपस्थित किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!