Uncategorized

कार्यकर्ताओं का योगदान है संगठन की सबसे बड़ी पूंजी – अजय चन्द्राकर

प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला प्रभारी किरण बघेल ने भी किया संबोधित

प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ समारोह

कुरुद। संगठन की गौरवशाली यात्रा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुराना मंडी कुरूद में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक अजय चंद्राकर ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को संगठन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि आप वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। संगठन की इस यात्रा में आपका संघर्ष, त्याग और समर्पण अविस्मरणीय है। भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा आज जिस विशाल स्वरूप में खड़ी है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और पीढिय़ों का संघर्ष है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व ने पार्टी को वैचारिक दिशा और राष्ट्रीय पहचान देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही उसकी वास्तविक ताकत है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस एवं जिला प्रभारी किरण बघेल ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, एलपी गोस्वामी, भानू चंद्राकर, रविकांत चंद्राकर, मालकराम साहू, आनंद यदु, पुष्पेंद्र साहू, रामस्वरूप श्याम साहू, राजेश साहू, कविता चंद्राकर, राजकुमारी ध्रुव, सीतेश सिन्हा, महेंद्र गायकवाड़, रवि प्रकाश मानिकपुरी, विकास चंद्राकर, प्रभात बैंस उपस्थित रहे। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!