Uncategorized

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, किया काली का रूप धारण

छत्तीसगढ़ जुझारू कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन


धमतरी। छत्तीसगढ़ जुझारू कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रथम चरण के तहत गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय धरना के दूसरे दिन अनूठा प्रदर्शन किया गया। धरना मंच में एक कार्यकर्ता मां काली का रूप धारण किये नजर आई। इस बीच भजन व पूजन का दौर चलने से भीड़ में बैठी एक कार्यकर्ता पर देवी सवार होने से अचानक झूमने लगी। इसे देख वहां हड़कंप मच गया। फिर उसे विधिवत धूप दिखा शांत कराया गया। पश्चात धरना स्थल से कालेवस्त्र धारण किये सभी 2200 हड़ताली कार्यकर्ता एवं सहायिका जंगी आक्रोश रैली निकाल शहर में हुंकार भरी। इस बीच नारे के माध्यम से अपनी मांग पूरी करने जमकर हल्ला बोला गया। रैली में मां काली का रूप धारण की एक कार्यकर्ता आकर्षण बनी रही। रैली एसडीएम कार्यालय में सीएम के नाम ज्ञापन सौपने के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!