Uncategorized

सनातन संस्कृति की परंपराओं का पर्व है देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य – पंडित राजेश शर्मा

देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह एवं श्याम बाबा के अवतरण उत्सव पर दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की


धमतरी। देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह एवं श्री श्यामा बाबा के पावन अवतरण उत्सव के अवसर पर धर्मप्रेमी समाजसेवी तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने धमतरी नगर सहित जिले एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान विष्णु, माता तुलसी एवं श्याम बाबा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि देवउठनी एकादशी सनातन धर्म में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखती है। मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसके चलते चातुर्मास के दौरान मांगलिक एवं शुभ कार्य स्थगित रहते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही पुनः मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसी पावन अवसर पर घर-घर में गन्ने का मंडप सजाकर माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व एवं सनातन संस्कृति हमारी आस्था, परंपरा और जीवन मूल्यों का आधार है। सनातन परंपराओं का सच्चे मन से अनुसरण करने से जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार होता है। हमारे धार्मिक पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश भी देते हैं।
श्याम बाबा के अवतरण उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि बाबा के प्रति श्रद्धा और भक्ति करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर हमें प्रभु के प्रति समर्पण, विश्वास और सद्कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कामना की कि बाबा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे तथा हर परिवार में सुख, शांति और मंगल का वास हो।
पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि चातुर्मास के समापन के साथ अब विवाह सहित अन्य मांगलिक एवं शुभ आयोजनों का सिलसिला पुनः प्रारंभ होगा। उन्होंने सभी से अपनी सनातन संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को सहेजने तथा आने वाली पीढ़ियों तक इनके महत्व को पहुंचाने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने कामना की कि देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह एवं श्यामा बाबा का अवतरण उत्सव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली लेकर आए तथा भगवान विष्णु, माता तुलसी एवं बाबा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!