Uncategorized

रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा इंटर स्कूल बैडमिंटन, ओपन सिंगल्स एवं डबल्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 से

धमतरी। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब ऑफ़ धमतरी द्वारा इंटर स्कूल बैडमिंटन, ओपन सिंगल्स एवं डबल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26, 27 एवं 29 अगस्त को सरकारी अस्पताल के पास स्थित बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित की गई है। नॉक आउट राउंड एवं क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले 26, 27 अगस्त को खेले जाएँगे एवं सेमीफ़ाइनल , फाइनल मुक़ाबले 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर खेले जाएँगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी नंदन दोशी मोबाइल 7000730672 एवं अनुराग महावर मोबाइल 952277999 से संपर्क कर सकते है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय गोयल सचिव आशीष गोयल ने अधिक से अधिक खिलाडिय़ों से प्रतियोगिता में भाग लेने एवं शहर वासियो से बैडमिंटन कोर्ट में इस प्रतियोगिता देखने के लिए पहुँचने की एवं खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!