Uncategorized

खड़खड़िया खेलाते जुआरी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही, नगदी 10500 रूपये जप्त

थाना कुरुद द्वारा जुआ,सट्टा खेलाने वालों की पतासाजी की जा रही थी।तभी मुखबिर से सूचना मिली की थाना कुरुद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुसरेंगा बाजार चौक रंगमंच के पासपास आम जगह पर फड़ में विभिन्न चिन्हो, प्रतीकों तस्वीरों में लोगों से रूपये पैसे हारजीत का दांव लगाकर खड़खड़िया नामक जुआ सट्टा खेला रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जो खड़खड़िया खेला रहा था बाकी खेलने वाले लोग पुलिस को आते देखकर भाग गए,पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मनहरण साहू पिता भूपत 52 वर्ष कुर्रा थाना कुरुद जिला धमतरी (छ.ग.) का रहने वाला बताये
जिसके कब्जे से नगदी रकम 10,500 रूपये एवं खडखड़िया खेलाने का सामग्री एक प्लास्टिक फ्लैक्स फड़ (बिसात), 6 नग चौकोर गोंटी जिसमें चौकोर नुमा ईट,पान, हुकुम, चिड़ी, झण्डा,मुंडा बना हुआ एवं एक नग टोकरी जप्त कर जुआरी के विरूद्ध थाना कुरुद में धारा 6 (क) छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना कुरुद से प्रआर. रामसेवक बम्बोड़े सहित कुरूद थाने की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!