Uncategorized

सिर्री में हुआ सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम का आयोजन

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। सत्यम शिवम् सुंदरम् आयोजन के आठवें दिन ग्राम पंचायत सिर्री (ऋषि ग्राम) में बोल बम सेवा समिति के तत्वाधान में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सहयोग से वृंदावन से पधारे पूज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान भोलेनाथ जी, श्रीराम चन्द्र जी, श्री कृष्ण जी के कृपा से ऋषिग्राम सिर्री मे किया गया, पश्चात एकदिवसीय आयोजन राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम के आयोजन के बरसते पानी मे श्रोताओं ने कथा श्रवण किये। इस पुण्य अवसर पर आयोजन समिति की ओर से स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ज्योति चन्द्राकर ने श्रद्धेय अतुल महाराज एवं व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए ऋषि ग्राम सिर्री के श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन किये और आयोजन के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर को धन्यवाद दिये। बोल बम सेवा समिति के सदस्य पुस्पेन्द्र साहू ने आभार करते हुए संस्था के संरक्षक अजय चन्द्राकर को इस पुण्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिये। कार्यक्रम का संचालन जनपद सदस्य लोकेश साहू सिर्री ने किये। इस पुण्य अवसर पर ऋषि ग्राम सिर्री मे सत्संग का लाभ लेने के लिए श्रीमती प्रतिभा अजय चन्द्राकर, कार्यक्रम के संयोजक रामेश्वर सिन्हा, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, पुष्पेन्द्र साहूु गातापार, जनपद सदस्य लोकेश साहू, सरपंचगण पुजा साहू, अजय कश्यप, कमलेश्वरी साहू, रश्मि साहू करगा, नोमेश साहू, पूर्व सरपंच रति बंजारे, रूक्मणी श्रीवास, घनश्याम साहू, गुल्फीराम साहु, डा. जनक कुंभकार, ग्राम पटेला सालिकराम साहू, रोहित निर्मलकर, सुरेश सार्वा, वंदना ध्रुव, धनेश बंजारे, खेदुराम साहू, द्वारका साहू, सितेश सिन्हा, हेमंत साहू, तेजराम साहू, नरेन्द्र ध्रुवंशी, महेश साहू, तुलेन्द्र साहू, केवल चन्द्राकर, कपिल साहू, जागेश्वर सिन्हा सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!