Uncategorized

जीजामगांव में हुआ सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम का आयोजन

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। सत्यम शिवम् सुंदरम् आयोजन के दसवाँ दिन ग्राम पंचायत जीजामगांव (सिर्री मंडल) में बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सहयोग से वृंदावन से पधारे पुज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम संपन्न हुआ । भगवान भोलेनाथ जी, श्रीराम चन्द्र जी, श्री कृष्ण जी के कृपा से ग्राम जीजामगांव मे स्वागत समिति के पदाधिकारियों, नेतागणो, पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के उपस्थिति में व्यासपीठ पुजन परम पुज्य अतुल कृष्ण महाराज जी द्वारा किया गया, पश्चात एकदिवसीय आयोजन राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरमके आयोजन मे श्रोताओं ने कथा श्रवण किये।

इस पुण्य अवसर पर आयोजन समिति की ओर से स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ज्योति चन्द्राकर पूर्व सरपंच ज्योति यादव ने अतुल महाराज एवं व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए ग्राम जीजामगांव के श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन किये और आयोजन के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर को धन्यवाद दिये। कार्यक्रम में संयोजक देवचरण चन्द्राकर, अरूण साहू, श्रीमती प्रतिभा अजय चन्द्राकर, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, हरीश गांधी, नारायण गिरी गोस्वामी, ओमप्रकाश साहू, बंशीलाल गांधी, पुस्पेन्द्र साहू, आनंद गांधी, कार्यक्रम के संयोजक देवचरण चन्द्राकर, मंच संचालक अरूण साहू, प्रदीप बैस, ज्योति यादव, रश्मि साहू, छत्रपाल पटेल, प्रीतम साहू, युवलाल चेलक, सुमन मार्कण्डेय, शेखर साहू, ढालुराम साहु, भोज साहू, कामता साहू, तुलेन्द्र साहू, नोमेश साहू सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!