मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: रानी कमलापति स्टेशन से होकर जाएगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

भोपाल। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो 18 जुलाई को जबलपुर से “07 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका, शिर्डी एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा” के लिए रवाना होगी।

“देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत”

यह ट्रेन मध्यप्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर एवं रतलाम स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें, 11 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिरडी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे एवं केवडिया के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 19,300 रूपए प्रति व्यक्ति (इकॉनामी श्रेणी) एवं 31,500 रूपए प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। बता दें कि रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

यहां कर सकते हैं संपर्क

इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में निम्नलिखित फोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है जिसमें जबलपुर- 0761-2998807, 9321901832, 8287931729, 9987931725, 9321901862, भोपाल – 8287931729, 8287931725, 9321901861, 9321901862, इंदौर- 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 8297931729 के नंबर शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!