Uncategorized

एसपी ने ली समीक्षा बैठक,लंबित शिकायत, मामलों की समीक्षा एवं अपराध रोकने,असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिए सख्त निर्देश

मतगणना एवं सुरक्षा के संबंध में भी दिये गए निर्देश

धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर.ने ली समीक्षा मीटिंग एवं पूर्व मिटिंग में दिए गए निर्देशों के पालन एवं उन पर किए गए कार्यवाही सहित कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।उक्त समीक्षा मिटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों एवं शिकायत की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने व पेंडेंसी कम करने के उद्देश्य से सभी सुपरविजन अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारियों से सभी अनसुलझे व लंबित मामलों पर चर्चा कर निकाल हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये।थाना क्षेत्र के बदमाशों पर सतत निगाह रखते हुए उनकी सक्रियता पाए जाने पर विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं असामाजिक गतिविधियों जैसे जुआ,सट्टा,अवैध शराब,मादक पदार्थ,आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट के मामलों में अधिक से अधिक कार्यवाही करने के दिये निर्देश दिये गए,अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिये.पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा मीटिंग के दौरान थानों में लंबित चालानों का समय सीमा में प्रस्तुत करने एवं लंबित जप्ती माल के आवश्यक निराकरण करने के निर्देश दिये गए।वरिष्ठ कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का पत्रों के जवाब एवं त्वरित निराकरण करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया।उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध तथा लंबित गंभीर मामलों के साथ-साथ चिटफंड कंपनी से संबंधित शिकायतों एवं आईटी एक्ट प्रकरणों की अपने स्तर पर समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुलिस टीम बनाकर दीगर प्रांत भेजने हेतु निर्देशित किया।
जमीन संबंधी विवादों में दोनों पक्षों पर अनिवार्यतः प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के दिये गए निर्देश।थानावार लंबित अपराध,शिकायत, समंस/वारंट, मर्ग, गुम इंसान, चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की समीक्षा उपरांत लंबित मामले का निराकरण करने कहा गया है। साथ ही सभी प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सूचना तंत्र मजबूत कर संपत्ति संबंधी अपराध जैसे लूट,चोरी, धोखाधड़ी आदि को रोकने के लिए अधिक से अधिक लघु व प्रतिबंधात्मक अधिनियम के तहत कार्यवाही करने तथा रात्रि गस्त एवं पेट्रोलिंग को सुदृढ़ करने हिदायत दी।अभी होने वाले लोक अदालत में माननीय न्यायालय में लंबित समंस-वारंटो की तामीली एवं न्यायालयीन कार्यों को पूर्ण जवाबदेही के साथ समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिए.उक्त समीक्षा मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह,डीएसपी. सुश्री नेहा पवार, एसडीओपी. कुरूद के.के.वाजपेयी, डीएसपी भावेश साव,डीएसपी. ट्रैफिक मणिशंकर चंद्रा,डीएसपी.परि.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा,समस्त थाना चौकी प्रभारी,मुख्य लिपिक श्री सनत वर्मा,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,
रीडर सउनि.दिनेश चंदेल,चुनाव सेल प्रभारी सउनि.राकेश मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!