Uncategorized

अयोध्या में साढ़े 500 सालों बाद टेंट से निकलकर भव्य राम मंदिर में विराजेंगे रामलला, खुशी में पूरा शहर हुआ राममय

रोजाना निकाली जा रही प्रभातफेरी, जगह-जगह होगा पूजन, बांटा जायेगा राम प्रसादी

विभिन्न संगठनों मंदिर ट्रस्ट द्वारा निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा, 22 को मनेगा महामहोत्सव, दिवाली
धमतरी। कई कारसेवकों के बलिदान, हजारों साधु संतो व सनातनियों के सैकड़ों सालों के संघर्ष के बाद आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हो गया था कि अयोध्या की विवादित भूमि पर अब राम मंदिर का निर्माण होगा और इसे मूर्तरुप रुप दिया जा रहा है। 22 जनवरी को विधिवत अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा होगा। जिसे लेकर सनातन धर्मप्रेमियों रामभक्तों में अपार उत्साह है। देश सहित विदेशो में भी लोग खुशियां मना रहे है। जिसमें धमतरी जिला भी अछूता नहीं है। जिले भर में राम मंंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है। धमतरी शहर में प्राण प्रतिष्ठा के कई दिनों पहले से ही रामभक्तों का उत्साह चरम पर है। विभिन्न संगठनों द्वारा इस अवसर पर शोभायात्रा, मंदिरो में पूजा महा आरती, रैली आदि का आयोजन करने जा रही है। किले के श्रीराम मंदिर द्वारा भी भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। विशेष पूजा अर्चना की जायेगी। इसी प्रकार सभी राम, हनुमान मंदिरो में भी पूजा अर्चना आरती विशेष रुप से होगी। बता दे कि 22 जनवरी को धमतरी में दिवाली पर्व का उत्साह नजर आयेगा। लोग इस शुभ अवसर को महोत्सवके रुप में मनाने उत्सुक है। इसकी तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए है। जगह-जगह पूजा अर्चना के बाद राम प्रसादी का वितरण भी होगा। कई जगह भंडारा प्रसादी वितरण भी मुख्य मार्गो, चौक चौराहो पर होगा।
तोरण, झण्डे, राम नाम व आकृति से धर्ममय हुआ शहर


रामभक्तों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रुप मे मनाने शहर में विशेष तैयारियां की जा रही है। शहर के विभिन्न वार्डो में भगवा तोरण लगाये जा रहे है। झण्डे लगाकर उत्सव की तैयारी कर रहे है। अनेक घरो में जय श्रीराम के नारे श्रीराम की आकृति दीवालों पर अंकित की जा रही है।
अक्षत के साथ दिया जा रहा आमंत्रण
बता दे कि रामभक्तों के साथ ही विभिन्न मंदिरो के सदस्य, सर्वसमाज के लोग अक्षत व कार्ड के माध्यम से शहरवासियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनो में शामिल होने आमंत्रण सौंप रहे है। जिसे सहर्ष शहरवासी स्वीकार कर रहे है। वहीं सुबह से ही भक्तों द्वारा प्रभातफेरी निकालकर भजन कीर्तन किया जा रहा है।
होंगे विविध आयोजन
श्रीराम हिन्दू संगठन द्वारा 22 जनवरी की संध्या 5 बजे रामजी की भव्य शोभायात्रा लालबगीचा से निकाली जाएगी। जो कि बिलाई माता मंदिर परिसर पहुंच कर सम्पन्न होगी। इस दौरान शाम 6 बजे घड़ी चौक में श्रीराम की भव्य महाआरती होगी। श्रीरामचन्द्र जी मंदिर न्यास इतवारी बाजार द्वारा 21 जनवरी शामल 4 बजे पुराना बस स्टैण्ड दक्षिण हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा राममंदिर तक निकाली जाएगी। 22 को श्रीराम का श्रृगांर भजन, कीर्तन प्रसादी वितरण होगी। शाम 6 बजे दीपोत्सव मनाया जायेगा। बिलाईमाता मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर विशेष पूजा अर्चना होगी। न्यू खेल खिलाड़ी गणोत्सव समिति द्वारा 21 को शाम बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 को सुबह 10.30 बजे घड़ी चौक में हवन पूजन व महाआरती होगी। संकल्प मंच द्वारा 19 को शाम 6 बजे घड़ी चौक में एक संध्या श्रीराम के लिए कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें रामकृष्ण शर्मा द्वारा सुन्दरकांड पाठ व भजन प्रस्तुत किया जायेगा। ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!