Uncategorized

मड़ई मेला की परंपरा से आपसी प्रेम व भाईचारा मज़बूत होता है — कविता योगेश बाबर

डोमा के मड़ई महोत्सव में जिपं वन सभापति बनी सहभागी

धमतरी। ग्राम डोमा में प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी मड़ई मेला का आयोजन किया गया इस अवसर पर क्षेत्र की जि़ला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने अपनी उपस्थिति प्रदान की उन्होंने ग्राम वासियों को मड़ई मेला की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मड़ई का त्योहार परम्परागत त्योहार है जो कि फ़सल कटाई मिंजाई के पश्चात अपने देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर उनका अच्छी फ़सल उत्पादन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने का एक माध्यम है ऐसे अवसर पर अपने नाते रिश्तेदार जो दूर रहते हैं उन्हें निमंत्रण देकर अपने घर बुलाकर उनका मान सम्मान एवं आवभगत करने की परम्परा ही मंड़ाई मेला के प्रारूप को प्रदर्शित करती है.

इस अवसर पर जि़ला पंचायत सभापति गोविंद साहू अमरदीप साहू ने भी सभा को संबोधित कर ग्राम वासीयो को मड़ई का बधाई संदेश प्रेषित किया कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख गुंजन साहू बृजभान साहू पंचम साहेब श्यामलाल साहू सरपंच लक्ष्मी नारायण बंजारे डॉ दयालाल् साहू दीपक मरकाम तथा क्षेत्र के आसपास के गांव से आये बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!