Uncategorized

युवा, सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ पं. राजेश शर्मा के प्रवेश से भाजपा में हो रहा नई ऊर्जा का संचार

राजेश शर्मा के समाजसेवा, धार्मिक कार्यो में सक्रियता व सेवाभावी जनहित के कार्यो का लाभ मिल रहा भाजपा को

धमतरी। जब से समाजसेवा पं. राजेश शर्मा ने युवा ऊर्जावान, सक्रिय व अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा है तब से भाजपा में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। कार्यकर्ता काफी सक्रियता के साथ भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर धमतरी में लाभार्थी सम्मान सम्मलेन का आयोजन पुरानी कृषि उपज मंडी में किया गया जहां भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की उपस्थिति में समाजसेवी धर्मप्रेमी पं. राजेश शर्मा ने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। जिसके बाद से भाजपा को मजबूती मिल रही है। भाजपा प्रवेश करने वाले में वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिलाएं भी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि पं. राजेश शर्मा विगत लंबे समय से धमतरी में समाजसेवा धार्मिक कार्यो को अंजाम दे रहे है। उनके सेवाभावी कार्यो का ही परिणाम है कि जिले में उनकी पहचान युवा तुर्क के रुप में बन चुकी है। ऐसे शक्सियत के भाजपा प्रवेश से भाजपा संगठन को नई मजूबती व ऊर्जा मिल रही है। उनके साथ जुडऩे वाले हजारों कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे है। पं. राजेश शर्मा के भाजपा प्रवेश से राजनीतिक समीकरण भी बदल रहा है। ऐसे में आगामी विधानसभा व लोक सभा चुनाव में भाजपा को पं. राजेश शर्मा व समर्थकों के साथ का लाभ मिलेगा। और भाजपा के चुनावी तैयारियों को बल मिलेगा।
युवाओं का भविष्य संवारने प्रदान करने उच्चस्तरीय नि:शुल्क कोचिंग
उल्लेखनीय है कि पं. राजेश शर्मा सेवाभावी व धार्मिक कार्यो में निरंतर सक्रिय है। साथ ही छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराकर भविष्य गढऩे का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहे है। भविष्य संवारने की दिशा में सराहनीय प्रयास करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को शासकीय नौकरी की तैयारी कराया जा रहा है। बता दे कि कोचिंग में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को न सिर्फ उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जा रही है बल्कि उन्हें संस्कार की सीख भी दी जा रही है। पूर्व में उनके द्वारा कई धार्मिक व साहित्य से जुड़े आयोजन कराये जा चुके है। जिनमें हजारों की भीड़ उमड़ी है। इसके अतिरिक्त समाज के ऐसे विभिन्न वर्गो जो अपनी कार्यो को लोगो की मद्द करते है उनका भी सम्मान किया जा चुका है। भक्तो को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण उनके द्वारा किया जा चुका है। वे लगातार शहरवासियों के सम्पर्क में है। मिलनसार व्यक्तित्व, सेवा भावी व धार्मिक कार्यो के चलते उनकी अगल पहचान बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!