Uncategorized

सिंध शक्ति महिला संगठन द्वारा झूलेलाल जयंती पर निकाली जाएगी भव्य स्कूटर रैली

तैयारियों को लेकर संगठन ने समाजजनों के साथ की बैठक, मुखी चंदू जसवानी रहे विशेष रुप से उपस्थित

धमतरी। सिंधी समाज अपने इष्ट देवता भगवान झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी धमतरी शहर में शुरू हो चुका है। इसी ही क्रम में एक भव्य रैली महिला संगठन की निकलती है सिंध शक्ति महिला संगठन के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक मुखी चंदू जसवानी ने अपने कार्यकारिणी के साथ सिंध शक्ति महिला संगठन द्वारा किया गया। इस वर्ष 8 अप्रैल को स्कूटर महिला रैली भव्य रूप से निकाली जाएगी। रैली में सभी महिलाएं सफेद वस्त्र और केसरिया पगड़ी और केसरिया ओढनी के साथ-साथ अपने झूलेलाल का झंडा लेकर निकलेंगी। इस रैली में लकी ड्रा भी निकाला जाता है। इस अवसर पर चंदू जसवानी, उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी एवं रोमी सावलानी, सुनील रेवलानी बंटी वाधवानी के अलावा अन्य सदस्य गण के साथ सिंध शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष सुश्री पार्वती वाधवानी महा संरक्षण प्रिया पंजवानी उपाध्यक्ष रोमा मोना वाधवानी कोषाध्यक्ष शारदा चावला दिशा कमरानी जया चावला सरला डोडवानी किरण ग्वालानी संगीता वाधवानी रिया सोनेटा प्रीति पिंजानी सिमरन वाधवानी मुस्कान वाधवानी सोना चदानी कोमल धामेचा दीपा जसवानी कुमकुम रेवलानी तान्या चावला जागृति मुजवानी सुनिता राहूजा शोभा बखतानी रीटा धामेचा हर्ष वाधवानी कुमकुम रेवलानी कविता जिज्ञशी श्वेता ननकानी बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!