Uncategorized

506 गायत्री साधकों द्वारा की गई सवा करोड़ गायत्री मंत्र की साधना

चैत्र नवरात्र पर्व पर गायत्री परिवार का लघु अनुष्ठान

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे साधना अभियान के अंतर्गत जिले के धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक के 506 साधको द्वारा सवा करोड़ गायत्री मंत्र का जाप किया गया।जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि शरीर और मन की गहराइयों में व्याप्त ऊर्जा के शक्ति स्रोत को जगाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है साधना। आध्यात्मिक शक्ति का मूल आधार है साधना। इसी के आधार पर ही हम शरीर के शक्ति केन्द्रों को जागृत और सक्रिय कर कठिनाईयों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपने कार्यों में, चिंतन में, विचारों में प्रखरता और तेजस्विता ला सकते हैं। दिलीप नाग ने कहा कि लघु अनुष्ठान के अंतर्गत साधकों को 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप कर अंत में पूर्णाहुति करके समापन करते हैं। इस साधना अभियान में धमतरी ब्लाक से211साधक,कुरुद से 102, मगरलोड से 81, नगरी से 55 और भखारा ब्लाक से57 साधक शामिल हुए। यही साधक भाई बहिन अपने अपने क्षेत्रों में गुरुदेव के अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!