Uncategorized

एसडीओपी रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में कुरुद अनुविभाग मे जुआ, सट्टा, अवैध शराब, एनडीपीएस सहित गंभीर अपराधो के निराकरण में सफल हो रही पुलिस

एसपी सूरज सिंह परिहार, एएसपी मणीशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी रागिनी मिश्रा बेहतर पुलिसिंग को लगातार दे रही अंजाम

जब से रागिनी मिश्रा कुरुद एसडीओपी बनी है पूरे अनुविभाग में पुलिस ने अपराधो पर की रिकार्ड कार्रवाई

धमतरी। कुरुद अनुविभाग में बीते साल भर में लगातार अपराधो पर कार्रवाई हुई है। पुलिस, अपराधों के नियंत्रण में ज्यादा गंभीर हुई है। साथ ही जन जागरुकता के माध्यम से भी अपराधों में कमी लाने का प्रयास किया है यह सब संभव हो पाया है कुरुद एसडीओपी रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में।


बता दे एसपी सूरज सिंह परिहार, एएसपी मणीशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी रागिनी मिश्रा कुरुद अनुविभाग के समस्त थानों, चौकियों में बेहतर पुलिसिंग को अंजाम दे रही है। जुआ, सट्टा, अवैध शराब के साथ ही नारकोटिक मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। वहीं गंभीर अपराधों जैसे चोरी, लूट, हत्या सहित अन्य अपराधो पर पुलिस को लगातार सफलता मिली है। हत्या के प्रयास, बलत्कार, नकबजनी, धोखधड़ी, सीलभंग जैसे गंभीर अपराधो पर भी त्वरित कार्रवाई कर पीडि़तो न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया गया। इसी का परिणाम है कि अपराधियों में कानून और पुलिस कार्रवाई का भय बढऩे लगा है।
जुआ, सट्टा, अवैध शराब व एनडीपीएस एक्ट के तहत रिकार्ड कार्रवाई
बीते साल भर से कुरुद अनुविभाग में सभी थाना चौकियों की पुलिस ने रिकार्ड कार्रवाई की है। विशेषकर जुआ, सट्टा जैसे सामाजिक बुराई पर फोकस के साथ ही अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 22 जून 2024 से 3 जुलाई 2025 तक साल भर में आयुष अधिनियम 1959 के तहत 5, एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत 11, जुआ अधिनियम के तहत जुआ पर 50, सट्टा पर 4, आबकारी अधिनियम के तहत 143 कार्रवाई की गई है। उक्त आकड़ो से स्पष्ट है कि एसडीओपी रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में बेहतर कार्रवाई हुई है।
चोरी, लूट, हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर सफल रही पुलिस
बता दे कि बीते साल भर से कुरुद अनुभाग में हुए अधिकांश गंभीर अपराधों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई सफलता पूर्वक की है। चोरी, लूट, हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा और अपराधिक किस्म के लोगों में पुलिस का भय बढ़ा। हाल ही में मंदिरो में चोरी करने वाले गिरोह को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही सामूहिक मारपीट और हत्या के मामले में भी पुलिस ने एसडीओपी रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की।
नशा मुक्ति अभियान में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
उल्लेखनीय है कि एसडीओपी रागिनी मिश्रा पूर्व में पुलिस विभाग द्वारा चलाये गये नशा मुक्ति अभियान की नोडल अधिकारी रही। इस दौरान उन्होने लगातार शैक्षणिक संस्थाओं में स्कूल और कॉलेजो के छात्र-छात्राओ को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया। लगातार 75 से अधिक जागरुकता अभियान का आयोजन उनके नेतृत्व में किया गया जहां नशे के दुष्प्रभाव और भविष्य के खतरे से लोगों को अवगत कराया गया।
त्वरित लेती है संज्ञान, पुलिसिंग के प्रति है गंभीर

उल्लेखनीय है कि एसडीओपी रागिनी मिश्रा कुरुद क्षेत्र में पुलिसिंग को बेहतर बनाने हर संभव प्रयास कर रही है। उनकी खासियत है कि जब कभी उन्हें कोई जानकारी दी जाती है तो वे तत्काल उस पर संज्ञान लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु संबंधित थाना, चौकी को निर्देशित करती है। कुरुद राजनीतिक रुप से भी काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। बाउजूद इसके एसडीओपी रागिनी मिश्रा कुरुद क्षेत्र में सभी संगठनों, गणमान्य नागरिको व जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!