Uncategorized

सट्टा खेला रहे आरोपी को कुरुद पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी से 6 नग विभिन्न अंक और रकम लिखा हुआ सट्टा पट्टी एवं एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 2210 रूपये किया गया जप्त

थाना कुरुद को मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा वार्ड नम्बर 15 अटल आवास कुरूद में
आम जगह पर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर तत्काल थाना कुरुद एवं सायबर टीम द्वारा दबिश देकर बताये जगह पर आरोपी द्वारा आम जगह में लोगो से पैसा लेकर हारजीत का खेल अंको वाली सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस को देखकर सट्टा लिखवा रहे लोग भाग गये,और सट्टा खिलाने वाला आरोपी कमलेश खरे पिता स्व० पन्ना लाल खरे उम्र 48 वर्ष धोबनी पारा कुरूद पकडा गया।आरोपी से 6 नग सट्टा पट्टी विभिन्न अंक व रकम लिखा, एक गुलाबी रंग का डाट पेन तथा सट्टा पट्टी नगदी रकम 2210 रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर थाना कुरुद के छत्तीसगढ जुआ अधिनियम वर्ष 2022 धारा 6 (ख) जुआ एक्ट के तहत,आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना कुरुद से सउनि. पुष्पानंद ध्रुव,आर.संतोष ध्रुव,गोपाल चंद्राकर एवं सायबर टीम से लोकेश नेताम,योगेश नाग,दीपक साहू,मुकेश मिश्रा,मनोज साहू,किशोर देशमुख,कृष्णा पाटिल का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!