Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय निभा रहे भाई का फर्ज

महतारी वंदन योजना, महिलाओं की सुरक्षा आदि का दे रहे लाभ

धमतरी जिले की रूद्री की महिलाओं ने दिया मुख्यमंत्री को दी रक्षाबंधन की बधाई

धमतरी/ प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। इनमें से एक है महतारी वंदन योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हज़ार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में लगातार हस्तांतरित की जा रही है। धमतरी विकासखंड के ग्राम रुद्री की बिहान से जुड़ी श्रीमती सुनिता वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती हेमलता ध्रुव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय ने हम बहनों को महतारी वंदन योजना के रूप में रक्षाबंधन के लिए भाई बनकर तोहफा दिया है। इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। साथ ही उन्होंने अपने विष्णु भैया को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दिन।
वहीं श्रीमती गंगा साहू और श्रीमती तिलेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि उनके शासन काल में हम महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और प्रदेश सहित जिले में भी अराजकता कम हुई है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुखिया का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!