Uncategorized

भाजपा भोथली मंडल के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारम्भ

भाजपा ही ऐसा पार्टी है जो भारत को उच्च शिखर तक ले जा सकता है -दयाराम साहू

धमतरी। डोंगेश्वर धाम ग्राम देवपुर में भाजपा मंडल सदस्यता अभियान शुभारंभ किया गया जिसमें सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में श्रवण मरकाम पूर्व विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र एवं सह प्रभारी के रूप में कमल डागा, मंडल प्रभारी के रूप में दयाराम साहू और मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री मरकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, विकसित मजबूत और सशक्त भारत के लिए हमें अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩा होगा। हर बुथ में 200 सदस्य में बनाने का जो लक्ष्य मिला है उसे हम समूह के रूप में कार्य करने पर पूरा कर सकते हैं ,साथ ही कमल डागा सदस्यता संबंधित सभी बारीकियों को बतलाया , सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी दयाराम साहू ने कहा कि भाजपा ही ऐसा पार्टी है जो भारत को उच्च शिखर तक ले जा सकता है। आज हर कोई भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से प्रभावित है और भाजपा से जुडऩा चाहता है, इसलिए हमें अधिक से अधिक लोगों के बीच में जाकर संपर्क करना पड़ेगा, और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाना है , मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर ने बताया कि भले ही औपचारिक रूप से आज अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है लेकिन हमारे जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा समय से पहले सदस्य बनाना शुरू कर दिया है , कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को फार्म स्टीकर कैलेंडर एवं अन्य सामग्री वितरित किया गया कार्यक्रम का संचालन बल्ला चंद्राकर पूर्व महामंत्री ने किया एवं प्रीतम साहू महामंत्री ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सरपंच चेतन यदु, तारेन्द्र चंद्राकर , रामखिलावन चंद्राकर , यतीश भूषण श्रीवास्तव , आनंद स्वरूप मेश्राम , मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा गीतेश्वरी साहू , सुलोचना साहू , निरंजन साहू , अशोक सिन्हा, त्रिभुवन साहू , बंटी दिली , कान्तु साहू , संतु साहू , सोनाराम साहू , जीवनलाल साहू , नेम चंद साहू , रामचरण सोनी , दौलत साहू , खिलावन प्रजापति , अशोक सिन्हा , त्रिभुवन साहू ,राकेश ,मिनेश साहू , कांशीराम, रमन निर्मलकर, जनक साहू , भिखम सिंहा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!