Uncategorized

बीजेपी सरकार के नाकामी के खिलाफ कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

5 दिनों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने में विफल होने का आरोप लगाया है। इसे लेकर धमतरी विधायक ओंकार साहू कांग्रेस के ‘न्याय यात्रा’ में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ के साथ लगतार चल रहे है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में सतनामी समाज के आस्था के केंद्र गिरौदपुरी से शुरू की गई हैं यहां दो हजार से अधिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हैं लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कतारबद्ध तरीके से चल रहे हैं |छत्तीसगढ़ न्याय यात्री धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कहा कि यात्रा का उद्देश्य राज्य में लोगों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करना है, जहां हत्या, लूट, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और डकैती की घटनाएं लगातार हो रही हैं। लोग डर के साये में जी रहे हैं। ओंकार साहू ने कहा कि यह यात्रा राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है। यात्रा के दौरान हम अमर गुफा (बलौदाबाजार) में सतनामी समाज द्वारा पूजे जाने वाले पवित्र प्रतीक ‘जैतखाम’ (विजय स्तंभ) की तोड़फोड़ के विरोध में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों की रिहाई और कबीरधाम जिले में पुलिस यातना के कारण न्यायिक हिरासत में प्रशांत साहू की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ विरोध दर्ज करने समेत अन्य मांगें इस न्याय यात्रा के जरिये उठा रहे हैं |उन्होंने कहा, ”गिरौदपुरी बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि है, जिन्होंने मनके-मनके एक समान का संदेश दिया था। उन्होंने समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था। यहां से यात्रा शुरू करके हम भाईचारा, एकता और अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ तथा राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना करते हैं। भाजपा के विरोध में इस न्याय यात्रा में धमतरी विधानसभा से धमतरी विधायक ओंकार साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर,कविता योगेश बाबर जिलापंचायत सदस्य, ,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन,कृष्ण मरकाम, उदित साहू,लिली श्रीवास्तव,केशव साहू,गोविन्द साहू,पारसमणि साहू, चितेंद्र साहू, नोमेश सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल, तेजप्रताप साहू, हिमांशु साहू, गज्जू साहू, उमेश साहू, देवेंद्र सिन्हा,कृष्णा लहरे, अन्नू लहरे, सुदीप सिन्हा आदि शामिल रहे |

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!