Uncategorized

विधायक ओंकार साहू नें बारना कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का बढ़ाया मनोबल

धमतरी. ग्राम बारना में युवा फ्रेंड क्लब के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ करते हुए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे से बचकर शिक्षा , खेलकूद, कौशल विकास में ध्यान केंद्रित करें, यह उत्साह केवल आयोजन तक ही सीमित न हो इसका विस्तार बारना गांव के विकास में भी हो तभी हम आदर्श गांव एवं गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे। धमतरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बारना में ग्रामवासियों के आमंत्रण पर पहुंचे विधायक साहू का युवा फ्रेंड क्लब के साथियों ने जोशीले अंदाज में स्वागत अभिनन्दन किया।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि यहां के युवाओं की भूमिका समाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहे े युवा विधायक ने कहा बारना गांव सब्जी उत्पादन में अग्रणी स्थान रखता हैं साथ ही उन्होंने गांव-गांव में बढ़ती नशाखोरी एवं अपराध पर चिंता जताते हुए युवा वर्ग को इससे बचने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल उन्नयन के रास्ते से ही हम बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर युवा विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू, अशोक साहू पूर्व सोसायटी अध्यक्ष, रूपचंद साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समित, यमराज पटेल, भूपेंद्र पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि, मोहित साहू,धर्मेंद्र पटेल उपाध्यक्ष एनएसयूआई धमतरी ग्रामीण,दिनेश साहू पूर्व सरपंच सेमरा, दौलत साहू उप सरपंच , मोती ध्रुव सरपंच प्रतिनिधि,कमलेश बघेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!