धमतरी, सिहावा विधानसभा के साथ 7 मंडलो में भाजपा संगठन पर्व के तहत हो रहा अध्यक्षो का चुनाव
धमतरी विस में भाजपा ने बनाया एक नया रावां कोर्रा मंडल इसलिए रुका धमतरी शहर मंडल का चुनाव

धमतरी। प्रदेश भाजपा द्वारा इस बार संगठन पदाधिकारियों का चुनाव कराया जा रहा है। जिसके तहत सक्रिय व वरिष्ठ सदस्यों के साथ रायसुमारी कर मंडल व जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। जिले में दो विधानसभा है जिनमें आज मंडल अध्यक्षो का निर्वाचन प्रक्रिया जारी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि संगठन पर्व के तहत जिले के सभी मंडलो में मंडल अध्यक्षो का निर्वाचन किया जाना है। जिसके तहत पार्टी द्वारा जिला संगठन चुनाव अधिकारी, संगठन चुनाव सहअधिकारी, चुनाव अधिकारी, चुनाव सहयोगी बनाये गये है। जिनके माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। जिले के दो विधानसभा धमतरी व सिहावा अन्तर्गत कुल 8 मंडलो में अध्यक्षों का निर्वाचन होना है। आज निर्धारित तिथि पर धमतरी शहर मंडल का निर्वाचन रोका गया है क्योंकि धमतरी शहर के कई बूथो को जोड़कर एक नया मंडल रावां कोर्रा बनाया गया है। इसलिए आज 7 मंडलो जिनमें धमतरी विधानसभा के आमदी, भोथली, गंगरेल व सिहावा विधानसभा के नगरी, मगरलोड, बेलरगांव, कुकरेल मंडल में निर्वाचन प्रक्रिया हो रही है। निर्वाचन के दौरान पार्टी द्वारा तय किये गये गाईड लाईन का पूर्णत: पालन किया जायेगा।
बता दे कि जिले में संगठन पर्व हेतु जिला संगठन चुनाव अधिकारी जगन्नाथ पाणिग्रही, संगठन चुनाव सहअधिकार नागेन्द्र शुक्ला, रामस्वरुप साहू बनाये गये है। वहीं मंडलो में चुनाव अधिकारी व चुनाव सहयोगी बनाये गये है। जिनमें क्रमश: धमतरी शहर के भानु चन्द्राकर, नरेन्द्र रोहरा, आमदी के राजेन्द्र गोलछा, तेजराम साहू, भोथली के पिंकी शिवराज शाह, अवनेन्द्र साहू, गंगरेल के रविकांत चन्द्राकर, श्यामा साहू, नगरी के इंदर चोपड़ा, रवि दुबे, मगरलोड के गौकरण साहू, नरेन्द्र सिन्हा, बेलरगांव के ठाकुर शशि पवार, शेखर अडिल, कुकरेल के कालीदास सिन्हा, टेलेश्वर ठाकुर चुनाव अधिकारी व चुनाव सहयोगी है।
चुनाव अधिकारियों को सौंपा गया मंडल अध्यक्षों के नाम का लिफाफा
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्ष चुनाव में संबंधित मंडल के समस्त बूथ अध्यक्ष व राज्य व राष्ट्रीय स्तर सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आज जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री बैस ने मंडल चुनाव अधिकारियों को पार्टी आलाकमान द्वारा मंडल अध्यक्षों के नाम का लिफाफा सौंपकर संबंधित मंडल के लिए रवाना किया गया। बता दे कि चुनाव के तहत पूर्व में प्रत्येक मंडल से अध्यक्ष हेतु तीन-तीन नाम भेजे गए थे. जिनमें से एक नाम फायनल किया जायेगा।
शहर मंडल अध्यक्ष के लिए अड़े दो दिग्गज
जिला मुख्यालय होने के नाते धमतरी शहर मंडल राजनीति दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस महत्वपूर्ण मंडल में जिले के दो दिग्गज भाजपाई अपने समर्थको को अध्यक्ष बनाने के लिए अडऩे की चर्चा है। सूत्रो से मिल रही जानकारी के अनुसार दोनो दिग्गजो द्वारा युवा सक्रिय भाजपा नेता को मंडल अध्यक्ष बनाने हेतु जोर लगा रहे है। अब यह तो वक्त ही बतायेगा कि किस दिग्गज नेता को अपने समर्थक को शहर मंडल अध्यक्ष बनाने में सफलता मिलती है।