Uncategorized

दूसरे दिन भी चुनाव लडऩे इच्छुक नेताओं ने खरीदा नामांकन फार्म

आज यश राजपूत, दीपक सोनकर, सूरज गहरवाल सहित अन्य ने लिया नामांकन


धमतरी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तिथियों की घोषणा होते ही प्रत्याशियो द्वारा नामांकन फार्म क्रय करने का सिलसिला शुरू हो गया है। नामांकन के पहले दिन नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 4 प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र क्रय किया। वहीं निगम क्षेत्र में पार्षद पद हेतु 15 प्रत्याशियों ने फार्म खरीदी। नगर पचांयत क्षेत्रों में नगर पंचायत कुरूद में पार्षद हेतु 1 फार्म क्रय किया गया। वहीं नगर पंचायत नगरी, भखारा आमदी और मगरलोड में कल किसी भी प्रत्याशी ने फार्म क्रय नहीं किया। वही आज दूसरे दिन निगम चुनाव लडऩे इच्छुक लोगो द्वारा नामांकन फार्म खरीदा गया। जिसमें दीपा देवांगन लालबगीचा, नमन बंजारे महंत घासीदास वार्ड, इतवारी गवास्कर पोस्ट आफिस वार्ड, शास्त्री सोनवानी साल्हेवार पारा, स्नेहा देशमुख बांसपारा, वीणा देवांगन विवेकानंद वार्ड, यश राजपूत रिसाईपारा पूर्व, दीपक सोनकर महिमा सागर वार्ड, सूरज गहरवाल हटकेशर वार्ड सहित अन्य नामांकन फार्म खरीदा।
ज्ञात हो कि तय कार्यक्रम अनुसार 28 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तारीख और निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन करने का कार्य 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी 2025 को की जायेगी।
आज दूसरे दिन भी नगर निगम में नामांकन फार्म लेने की प्रक्रिया जारी रही। निगम में नेताओं व वार्डवासियों की आवाजाही लगी रही। टिकट वितरण के पूर्व ही राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा नामांकन फार्म खरीदा जा रहा है। लेकिन टिकट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पार्टी ने किस पर भरोसा जताया है। और कौन बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!