Uncategorized

स्वस्थ लोगों से बनता है मजबूत समाज और देश- अनीता यादव

रुद्री के आयुष स्वास्थ्य मेले में सैकड़ो ने कराया उपचार

धमतरी। ग्राम पंचायत रुद्री में विकास खंड स्तरीय निशुल्क आयुष मेला का आयोजन शासकीय आयुष पाली क्लीनिक के माध्यम से किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने अपना उपचार करवा कर निशुल्क दवाइयां प्राप्त की.ग्राम पंचायत रुद्री के रंग मंच में आयोजित शिविर का शुभारंभ जनपद सदस्य जागेंद्र साहू सरपंच अनिता यादव उप सरपंच प्रीतम साहू पंच घनश्याम यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामा देवी साहू ने किया सरपंच अनीता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक लोग स्वस्थ नहीं होंगे तब तक पूरा देश स्वस्थ नहीं हो सकता स्वस्थ लोगों से ही मजबूत समाज और देश बनता है। स्वस्थ सभी शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। शिविर प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवध पचौरी ने कहा कि कितने भी अस्पताल खुल जाएं और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो जाए इससे बीमारियां कम नहीं होगी बीमारियों को नाश कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है तो लोगों को जागरूक होना होगा जागरूकता का परिचय देते हुए स्वस्थ जीवन शैली और स्वस्थ आदते अपनानी होगी खानपान सहित अन्य चीजों का ध्यान रखना होगा ताकि बीमारियां शरीर और मन से कोसों दूर रहे। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निशांत कुमार अग्रवाल ने लोगों से अपील की की जिला न्यायालय के पीछे शासकीय आयुष पाली क्लीनिक संचालित है जहां सभी रोगों का निशुल्क इलाज किया जाता है लोग यहां पहुंचकर शासन की सेवाओं का लाभ ले और दूसरों को भी बताएं। शिविर में अनीता वर्मा संगीता सैनिक कांति साहू उत्तरा ध्रुव मुकेश यादव सहित सैकड़ो लोगों ने उपचार करवाया शिविर में यूनानी चिकित्सक डॉक्टर रेवती रमण साहू आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सेवंत साहू डॉक्टर मन्नू लाल डॉक्टर वर्षा देव योग चिकित्सक डॉक्टर रेवती नेताम फार्मासिस्ट हरिश चंद्राकार संतराम साहू प्रीति सिन्हा औषधालय सेवक नरेंद्र साहू वेद राम साहू स्वच्छक रिफाकत ने सेवाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!