Uncategorized

युवाओं को रोजगार देने के बदले और अधिक शराब दुकान खोलकर उन्हें शराबी बनाकर उनका भविष्य अंधकारमय बनाने की साजि़श रची जा रही है भाजपा सरकार – प्रकाश पवार


धमतरी। महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी एवं जनपद सदस्य प्रकाश पवार ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो भाजपा के लोग हर महीने शराब बंदी के लिए छाती पीटते थे आंदोलन करते थे, आज वो लोग शराब बंदी पर बोलने को तैयार नहीं, उल्टा प्रदेश में 67 नई शराब दुकान खोल रहे हैं, प्रदेश लगातार अपराध का गढ़ बनता जा रहा हैं, मर्डर और चाकू बाजी आम बात हो गई है और भाजपा सरकार नई शराब दुकान खोलने में मस्त हैं, यही हैं भारतीय जनता पार्टी की चाल चरित्र और चेहरा, युवाओं को रोजगार देने के बदले और अधिक शराब दुकान खोलकर उन्हें शराबी बनाकर उनका भविष्य अंधकारमय बनाने की साजि़श रची जा रही है , इस सरकार में अपराधियों और असामाजिक तत्त्वों के हौसले बुलंद हुए हैं, अगर सरकार सही समय में नहीं जागी तो वो दिन दूर जब हमारे शांति प्रिय प्रदेश की पहचान यूपी और बिहार जैसे आपराधिक प्रदेशों की श्रेणी में होने लगेगी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!