महापौर रामू रोहरा और जल सभापति अखिलेश सोनकर के नेतृत्व में तालाबों को भरने वाले सभी नालों की सफाई अभियान तेज

धमतरी-नगर निगम धमतरी जल संकट से निपटने और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तालाबों को भरने वाले नालों की सफाई का अभियान चला रहा है। महापौर रामू रोहरा और जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर के कुशल नेतृत्व में निगम का यह प्रयास शहर के पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए एक मिसाल बन रहा है।निगम कर्मचारियों द्वारा प्रमुख नालों की सफाई कर मानसून से पहले जलभराव की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
तालाबों में स्वच्छ जल प्रवाह की पहल
धमतरी शहर के 10 प्रमुख तालाबों – लिमाही तालाब, नया तालाब (सोरिद वार्ड), मेमे सागर तालाब, खपरी तालाब, आमातालाब, त्यागी तालाब, रामसगरी तालाब, शीतला तालाब, खोड़िया तालाब और गंगा तालाब – को इस अभियान में शामिल किया गया है। नगर निगम इन तालाबों में जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखने के लिए तालाबों को जल स्रोतों से जोड़ने वाले नालों की सफाई करवा रहा है, जिससे गंदगी और जलभराव की समस्या को रोका जा सके।
महापौर रामू रोहरा ने कहा शहरवासियों को स्वच्छ जल और बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा। यह सिर्फ सफाई अभियान नहीं, बल्कि जल संरक्षण का एक बड़ा प्रयास है।
जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर की सक्रियता
जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर इस अभियान को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जमीनी स्तर पर उतरक कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहे उन्होंने कहा, हमारी टीम पूरी मेहनत से इस कार्य को अंजाम दे रही है। तालाबों में स्वच्छ जल भराव के लिए समुचित व्यवस्था किया जा रहा।
धमतरी में जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
नगर निगम की इस पहल से न केवल शहरवासियों को स्वच्छ जल मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा। इस अभियान में नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है, इसलिए निगम ने सभी से अपील की है कि वे तालाबों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और जल स्रोतों को प्रदूषित न करें।स्वच्छ जल – स्वस्थ भविष्य की सोच के साथ धमतरी नगर निगम, महापौर रामू रोहरा और जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर के नेतृत्व में यह सफाई अभियान शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।