Uncategorized

राम नवमी शोभा यात्रा के पूर्व शहर के 15 गुंडा,बदमाशों के विरुद्ध की गई प्रतिबंध कार्यवाही

सिटी कोतवाली,सहित सायबर टीम द्वारा अभियान चलाकर कि गई गुंडा बदमाशों की धरपकड़

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के दिशानिर्देश पर आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को देखते हुए धमतरी शहर में अमन कायम रखने गुंडे, बदमाशों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राजेश मरई के नेतृत्व में कोतवाली एवं सायबर की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा गुंडे,बदमाशों पर नकेल कसने के लिए इस्तगासा पेश कर प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया।धमतरी पुलिस द्वारा चाकू बाजी करने वालों पर आर्म्स एक्ट एवं असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में रजिस्टर्ड गुण्डे, बदमाशों को थाने में तलब कर हाजिरी देने के निर्देश दिए हैं और सभी गुंडा बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों को नशाखोरी ना करने कि भी समझाईश दी गई है। इसी कड़ी में धमतरी पुलिस कोतवाली द्वारा कुछ गुंडा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल भी किया गया है। जिनमे कुणाल सिंदूर पिता कुबेर सिंदूर 21 साल जालमपुर महंत घासीदास वार्ड,प्रिंस सिंदूर उर्फ सुजल पिता विजय सिंदूर 18 वर्ष पता जालमपुर महंत घासीदास वार्ड, राहुल सेंद्रे पिता मौकरो सेंद्रे 23 वर्ष सोरिद डिपो पारा,योगेश कुमार ध्रुव पिता स्वर्गीय नरेश ध्रुव 22 साल मकेश्वर वार्ड,चंद्रशेखर उर्फ रिशी ध्रुव पिता जेठू राम ध्रुव 21 वर्ष बजरंग चौक, पंकज साहू पिता गणेश साहू 19 वर्ष मकेश्वर वार्ड गर्ल्स स्कूल के पीछे, हिमांचल गौतम पिता फनेन्द्र गौतम 22 वर्ष मोटर स्टैंड वार्ड देव श्री टॉकीज के पास,रवि दीप पिता संतोषदीप 29 वर्ष,अभिषेक सोना पिता श्याम सोना 24 वर्ष जालमपुर स्वीपर कॉलोनी के पास, छोटू खान पिता सलीम खान 25 वर्ष मकेश्वर वार्ड,अमन नागरची पिता स्वर्गीय अश्वनी नागरची 21 वर्ष स्टेशन पारा गौरा चौरा के पास,प्रद्युम्न नेताम पिता कृष्णा नेताम 25 वर्ष विंध्यवासिनी के पास,शिवा नायक पिता अर्जुन नायक 25 वर्ष पोस्ट ऑफिस वार्ड, आकाश उर्फ शुभम यादव पिता दिलीप यादव 24 वर्ष बांसपारा वार्ड,सागर मांडवी पिता मन्नू लाल मंडावी 24 वर्ष रामपुर वार्ड बैला बाजार के पास धमतरी शामिल हैं.उक्त कार्यवाही में कोतवाली पुलिस सहित सायबर टीम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!