Uncategorized

रामनवमीं शोभायात्रा सर्व समाज को एक डोर में बांधती है-रामू रोहरा

धमतरी। ऐतिहासिक राम नवमीं जुलूस का आयोजन कल महाकालेश्वर मंदिर बनियापारा से किया गया।इस रामनवमीं शोभायात्रा का नगर के प्रथम नागरिक रामू रोहरा ने महाआरती कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि रामनवमीं शोभा यात्रा का इंतजार धमतरी वासियों को पूरे साल भर रहता है। 2008 से शुरू इस शोभायात्रा का रूप इतना विशाल हो गया है कि इस देखने व इसमें शामिल होने के कारण धमतरी शहर कुछ घंटों के लिए रूक जाता है। श्री रोहरा ने आगे कहा कि यह रामनवमीं शोभायात्रा सर्वसमाज को एक डोर में बांधती है जहां जात, पात अमीर गरीब का भेद भूलकर सब राममय हो जाते हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!