Uncategorized

सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने पुलिस का प्रभावी अभियान:कांटा कुर्रीडीही में ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

पॉलिटेक्निक कॉलेज के एनएसएस छात्रों व स्कूली बच्चों को यातायात नियमों व नशा मुक्ति पर किया गया जागरूक

धमतरी। ग्राम कांटा कुर्रीडिही में आयोजित भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम में एक व्यापक ट्रैफिक अवेयरनेस एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एनएसएस छात्र – छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम,सुरक्षित ड्राइविंग के मूल निय, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूरी,यातायात संकेतों एवं नियमों के पालन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही नशा मुक्ति विषय पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, युवाओं पर पडऩे वाले नकारात्मक प्रभाव, स्वास्थ्य पर क्षति तथा परिवार एवं समाज पर पडऩे वाले असर के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। नशा छोडऩे के उपायों और नशे से दूर रहने के महत्व पर भी सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने यातायात नियमों, कानूनी प्रावधानों तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल एवं सहज भाषा में दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!