Uncategorized

अग्निवीर में चयनित कुलदीप का अभिनन्दन,विधायक एवं नपं अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दीं

 

भखारा-सेना भर्ती बोर्ड से चयनित छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों का जत्था प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद रवाना होगा । सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में अग्निवीरों को ट्रेनिंग के लिए रवाना किया जाएगा।इसी कड़ी में भठेली भखारा नगर पंचायत वार्ड 14 के कुलदीप साहू को भी अटल बिहारी स्टेडियम में फ्रीडम एकेडमी की ओर से नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन,पार्षद भूपेश्वरी चंदेल, अविनाश सिंह गौर, राम कृष्ण नेताम, संचालक समीर गौर की उपस्थिति में एवं ट्रेनीज द्वारा ससम्मान विदाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।सभी ने एक स्वर में बताया कि अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में शामिल हों और सम्मान, अनुशासन और विकास की यात्रा पर निकलें।अग्निपथ योजना के माध्यम से, आप राष्ट्र की सेवा करते हैं और एक ऐसी यात्रा पर निकलते हैं जो आपको सशक्त बनाती है:
विश्व स्तरीय प्रशिक्षण मिलता है। नेतृत्व और टीमवर्क कौशल जो जीवन भर चलते हैं। राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा करने का मौका मिलता है।उज्ज्वल भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा और कैरियर के अवसर प्रदाय करती है।जीवन में अनुशासन, मेहनत का कोई विकल्प नहीं।इसी के दम पर कुलदीप साहू ने अग्निवीर में चयनित होकर परिवार, समाज, नगर और ट्रेनिंग एकेडमी का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम का प्रारंभ वन्देमातरम, भारत माता के पूजन से हुआ। अतिथियों के स्वागत पश्चात् उद्बोधन में सबने अपने विचार रखे और विधायक अजय चंद्राकर की ओर से भी शुभकामनाएं दीं गईं ।ज्योति हरख जैन और सभी अतिथियों ने पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!