शराबी पिता ने अपने 3 वर्षीय पुत्र को बेरहमी से पीटा , मौत

मिली जानकारी के अनुसार दुगली थाना क्षेत्र के आमदी गांव की बीते सुबह करीब चार बजे शराब के नशे में धुत गुस्साए पिता संजय मरकाम ने अपने 3 वर्ष के मासूम बेटा शौर्य को टांगी के ऊपरी हिस्से से पीटा जिसके बाद बच्चे को गम्भीर हालत में नरहरपुर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक संजय मरकाम शराब पीने का आदी था, बीते रात को वह शराब पीकर नशे में घर पहुंचा और विवाद करने लगा इस दौरान जब घर के लोगों ने उसे मना किया तो वह तैश में आकर अपने मासूम बेटे को टांगी के ऊपरी हिस्से से पीट, पीटकर अधमरा कर दिया, जिसके बाद बच्चे को चिंताजनक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, इधर मामले में पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.
