Uncategorized

महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर की गई तत्काल कार्यवाही

20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को मगरलोड पुलिस ने किया गिरप्तार


धमतरी. ग्राम मोंहदी के महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री के संबंध में दी गई शिकायत को पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा गंभीरता से लेते हुए,थाना प्रभारी कोअवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिया गया था। इसी क्रम में ग्राम मोंहदी के घासीदास चौक में राजेश भोयर द्वारा अपने घर के बाड़ी में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे होने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मगरलोड पुलिस द्वारा जाकर कार्यवाही कर आरोपी राजेश भोयर पिता सोनी भोयर 20 वर्ष ग्राम मोंहदी थाना मगरलोड के कब्जे से सफेद दो प्लास्टिक जरीकेन में प्रत्येक में 10-10 लीटर कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही प्रआर.शांता ध्रुव, आर. कीर्तन सोनकर, गोविंदा घृतलहरे, मआर.त्रिवेणी ध्रुव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!