Uncategorized

सुदूर ग्राम तुमडीबहार के साप्ताहिक बाजार में आये, ग्रामीणों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

यातायात पुलिस द्वारा लगातार समाधान शिविर में आये लोगों को बताया जा रहा है सड़क सुरक्षा का महत्व

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार,उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री मोनिका मरावी के नेतृत्व में यातायात प्रभारी खेमराज साहू एवं यातायात स्टॉफ द्वारा आमजनों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने एवं सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है,जिसके तहत जिले के अंतिम छोर थाना मेचका के ग्राम तुमडीबहार के साप्ताहिक बाजार एवं समाधान शिविर रांवा में आये, ग्रामीणों, व्यापारियों, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए यह भी बताया गया की वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी नही बैठाना चाहिए, वाहनों को निर्धारित गति में चलाना चाहिए, दो पहिया वाहन चलाने के समय सड़क सुरक्षा उपकरण हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करना चाहिए, वाहन चलाने के समय फोन का उपयोग नही करना चाहिए, मार्ग में लगे संकेत बोर्ड में दिये निर्देशों का पालन करना चाहिए, चौक-चौराहों में सावधानी पूर्वक चलना चाहिए,नशा पान कर वाहन नही चलाना चाहिए,माल वाहक वाहनों में यात्रा नही करना चाहिए।ऐसे यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया,बाजार व शिविर में आये लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता संबंधी पंपलेट का भी वितरण किया गया। उसमें दिये गए जीवन रक्षक उपायों को पढ़कर अनुशरण करने बताया गया.साथ ही थाना के पास वाहनों की चेकिंग किया गया जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में यातायात से सउनि रामकृष्ण साहू, प्रआर. जितेन्द्र कृदत्त, पेमन साहू, थाना प्रभारी मेचका राधेश्याम बंजारे चालक आर. जीवन साहू थाना मेचका के स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!