Uncategorized

रायपुर शहर प्रभारी बनने के बाद एकात्म परिसर रायपुर में आयोजित प्रथम बैठक में शामिल हुई डॉ बीथिका विश्वास


धमतरी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा बूथ से प्रदेश स्तर पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल थे। रायपुर शहर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में रायपुर शहर जिला प्रभारी बनने के बाद डॉ बिथिका बिश्वास शामिल हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन के कार्यों को संचालित करने एवं भारतीय जनता पार्टी की इतिहास, विचारधारा एवं रीति नीति कार्य पद्धति को कार्यकर्ताओं तक सुचारू रूप से पहुंचाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कहा की महिलाएं बखूबी दोहरी जवाबदारी का निर्वहन करती हैं पार्टी और परिवार में समन्वय बनाकर समाज में अपना योगदान देती हैं। बैठक में मुख्य रूप से बूथ स्तर तक जाकर प्रशिक्षण का कार्य संपूर्ण करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री अमित महेश्वरी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉ. किरण बघेल, प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी श्रीमती वंदना राठौर, डॉ. अनामिका सिंह (पार्षद), श्रीमती स्वपनिल मिश्रा (पार्षद) सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री माया शर्मा एवं आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद श्रीमती कमलेश जी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!