Uncategorized

श्रद्धांजलि सहायता राशि में वृद्धि साय सरकार की मानवीय सोच का परिचायक : बलजीत छाबड़ा


नगरी। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय संवेदनशील एवं जनहितकारी सोच का परिचायक है। उन्होंने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया कि अब तक गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवन-यापन करने वाले परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार एवं क्रियाकर्म के लिए राज्य सरकार द्वारा 2,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। राज्य सरकार ने आमजन की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस सहायता राशि को बढ़ाकर 2,500 कर दिया है। बलजीत छाबड़ा ने कहा कि दुख की घड़ी में यह आर्थिक सहायता शोकाकुल परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी तथा सरकार की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है। उन्होंने इस जनहितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत नगरी के समस्त जनप्रतिनिधियों ने भी राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!