Uncategorized
मोहिनी सोनी के सहयोग से हेल्प टू बेनिफीट अदर्स ग्रुप ने निर्धन कन्या के विवाह हेतु पहुंचाई 11 हजार की आर्थिक मदद

धमतरी। हेल्प टू बेनिफीट अदर्स, लेट्स मेक द चेंज ग्रुप द्वारा धमतरी क्षेत्र में सामाजिक और परोपकारी कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी सेवा भावना के तहत आज ग्रुप द्वारा एक निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु आर्थिक मदद पहुँचाई गई। इस पावन कार्य में स्थानीय समाज सेवी श्रीमती मोहिनी सोनी द्वारा 11,000 की नकद सहायता राशि ग्रुप को दान स्वरूप सौंपी गई थी। ग्रुप के प्रमुख सदस्य गौरव लोहाना एवं आलोक राखेचा ने तत्काल पीडि़त परिवार के पास पहुंचकर यह राशि उनके सुपुर्द की, ताकि बेटी के विवाह कार्य में कोई बाधा न आए। इस दौरान दोनों सदस्यों ने मोहिनी सोनी के इस जनहितैषी और अनुकरणीय कदम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।