Uncategorized

बीज बोनी तिहार में किसानों के बीच पहुंचे महापौर

बीज बोनी तिहार, परंपरा और प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है - रामू रोहरा


धमतरी। ग्राम पंचायत कसावाही, धमतरी में एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित बीज बोनी तिहार में महापौर रामू रोहरा ने किसानों के साथ मिलकर धरती माता की पूजा की और बीज बुआई की रस्म में भाग लिया। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता हैं। बीज बोनी तिहार, परंपरा और प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है। जब एक किसान बीज बोता है, वह सिर्फ फसल नहीं, देश की उम्मीद बोता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धान की 3100 प्रति क्विंटल खरीदी, तकनीकी सहायता, और किसान सम्मान निधि जैसे निर्णय किसानों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। श्री रोहरा ने किसानों को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान के हर सुख-दुख में साथ खड़ी है, और उनका परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। बीज बोनी तिहार के अवसर पर उन्होंने सभी किसानों को शुभकामनाएं दी और उज्जवल फसल वर्ष की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!