Uncategorized

सक्रिय पार्षद राजा पवार के प्रयासों से वार्ड क्रमांक 1 में लिखा जा रहा विकास का नया अध्याय


नगरी। नगर पंचायत नगरी में इन दिनों राजा, बलजीत और विकास के कार्यशैली की चर्चा है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा है और उपाध्यक्ष विकास बोहरा है और इन दोनों के साथ चर्चित और मेहनती पार्षद राजा पवार अपने वार्ड की हर छोटी से छोटी समस्या का निराकरण करने में जुटे हुए है तभी लोगो का कहना है कि राजा का बल,विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड क्रमांक 1के पार्षद राजा पवार की कार्यशैली इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है,हर घर हर द्वार पर उनकी पहुँच ने उन्हें सबसे सक्रिय पार्षद का दर्जा दिला दिया है। इसी कड़ी में इन दिनों वार्ड क्रमांक 1 में बहुप्रतीक्षित बीटी रोड का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है। अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,उपाध्यक्ष विकास बोहरा और पार्षद राजा पवार की तिकड़ी ने वार्ड क्रमांक 1 को विकास की पटरी पर ला दिया है। बीटी सड़क निर्माण इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण आयाम है जिसे वर्षों से वार्ड वासी मांग कर रहे थे।वर्तमान में बीटी सड़क निर्माण से वार्डवासियों में ख़ुशी की लहर है और अपने पार्षद को धन्यवाद देते नही थक रहे है। पार्षद राजा पवार ने कहा कि उन्होंने अपनी कुछ योजनाओं को सामने रख नगर पंचायत का चुनाव लड़ा था और आज उन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एवं नगरी नगर के समस्त पार्षदों के सहयोग व वार्ड वासियों के स्नेह का परिणाम है कि आज पूरा वार्ड तेजी से विकास के राह पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि बीटी सड़क निर्माण से अब लोगो को आवागमन में कोई असुविधा नही होगी।
लोगो के लिए सच्चा सेवक साबित हो रहे राजा
वार्ड क्रमांक 1 के वार्डवासी अपने पार्षद के कार्यकलापों से काफी प्रसन्न नजर आ रहे है।वार्ड वासियों के कहना है राजा उनके लिए बेटा भाई और साथी बनकर कार्य कर रहा है।किसी भी प्रकार के समस्या का त्वरित निवारण करना राजा की पहली प्राथमिकता हो गई है जिसके चलते आज पूरे वार्ड में हर समस्या का तुरन्त निराकरण हो रहा है।वार्ड वासियों ने अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,उपाध्यक्ष विकास बोहरा व पार्षद राजा पवार की तिकड़ी के प्रति अपना पूरा समर्थन जताते हुए कहा कि नगर पंचायत नगरी की बागडोर सही हाथों में है और नगरी नगर पंचायत के समस्त पार्षद एक ले में एक स्वर में चल रहे हैं जिससे नगरी नगर का विकास होना तय है नगर में हो रहे विकास इसका प्रमाण है। नगरी नगर के समस्त जनप्रतिनिधियों ने 10 साल पुरानी सड़क की मांग को मैच 3 महीने में ही बनाकर वार्ड वासियों का समर्पित कर दिया यह इन समस्त जनप्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति को दर्शाता है और इस बॉडी की यह खासियत है कि किसी भी वार्ड का काम हो समस्त जनप्रतिनिधि समस्त पार्षद एक साथ खड़े नजर आते हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!