Uncategorized

महापौर रामू रोहरा शहर भ्रमण कर जनता की समस्याओं का निराकरण कर मांगो को कर रहे पूरा

जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहे महापौर, मात्र 100 दिनों के कार्यकाल में ही हासिल की अनेक उपलब्धियां

शहर भ्रमण के दौरान जनता से होते है रुबरु, सुविधाओं पर करते है अमल

धमतरी। महापौर रामू रोहरा ने काफी कम समय में एक सक्रिय जनप्रतिनिधि की छवि बनाई है। श्री रोहरा निगम कार्यालय में पर्याप्त समय देते ही है इसके अतिरिक्त सुबह-सुबह वे अपने दुपहिया पर शहर भ्रमण पर निकल पड़ते है। इस दौरान वार्डवासियों से रुबरु होते है। उनकी समस्याओं को सुन निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करते है। वार्डवासियों की मांग को पूरा करते है।
उल्लेखनीय है कि महापौर रामू रोहरा के कार्यकाल को 100 दिन पूरे हो चुके है। 100 दिनो के अल्प कार्यकाल में ही महापौर ने अपने खाते में अनेक उपलब्धियां दर्ज कराई है जिनका लाभ शहरवासियो को मिल रहा है। और भविष्य में भी और बेहतर तरीके से मिल पायेगा। मात्र 100 दिनों के कार्यकाल में महापौर ने धमतरी निगम जो कि पिछड़ा हुआ माना जाता था उसे विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाया है। श्री रोहरा काफी सक्रिय व कुशल जनप्रतिनिधि के रुप में जाने जाते है। रोजाना शहर भ्रमण कर लोगो से सीधे रुबरु होकर उनकी प्रतिक्रिया जानकर उनकी समस्याओं का निराकरण करते है।
कई विकास कार्यो की दिलाई सौगात

महापौर रामू रोहरा ने धमतरी को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होने कई विकास कार्यो के लिए राज्य सरकार करोड़ो की स्वीकृति दिलाई है। जिसमें शहरी विद्युतीकरण योजना अन्तर्गत 2 करोड़ की स्वीकृति, नालंदा परिसर निर्माण हेतु 4.42 करोड़ की स्वीकृति, स्टार्म वाटर ड्रेन के लिए 5.76 करोड़ की स्वीकृति, हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण की स्वीकृति साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 213 करोड़ की स्वीकृति सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।
गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं है
रामू रोहरा ने महापौर का पदभार ग्रहण किया है तब से गुणवत्तापूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होने निगम इंजीनियर व अधिकारियों व ठेकेदारो को स्पष्ट निर्देश दिये है कि विकास कार्यो में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसी का परिणाम है कि महापौर स्वयं निर्माणाधीन कार्यो का औचक निरीक्षण करते है। और कार्य में लापरवाही पाये जाने ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट व भुगतान रोकने के साथ इजीनियर के वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दे चुके है।
निगम की प्रशासनिक व्यवस्था हुई बेहतर
महापौर रामू रोहरा के कार्यकाल में निगम की प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर प्रतीत हो रही है। अब किसी कार्य को लेकर निगम पहुंचने वाले लोगो को कार्य कराने बार-बार निगम का चक्कर लगाना नहीं पड़ता है। समय सीमा के भीतर कार्यो को पूरा करने के निर्देश महापौर ने दिए है। जिसे काफी हद तक पालन भी हो रहा है। निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट नजर आ रही है जिससे आम जनता को राहत मिल रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!